top of page

होम  /  प्रोगाम  /  डेमोक्रेसी एक्सप्रेस

HighQ.png

इस वर्ष डेमोक्रेसी एक्सप्रेस का 7वाँ संस्करण है। यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ और मेरठ क्षेत्र से होकर 10 दिनों की एक गहन राजनीतिक सीखने की यात्रा होगी, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से चुने गए 50 राजनेता/नेत्रियां शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश लंबे समय से भारत की राजनीतिक कल्पना के केंद्र में रहा है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के रूप में, इसने राष्ट्रीय राजनीति, सामाजिक आंदोलनों और लोकतांत्रिक विमर्श को गहराई से आकार दिया है। वाराणसी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य से लेकर लखनऊ के प्रशासनिक और राजनीतिक केंद्र तक, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गतिशील सामाजिक-राजनीतिक वास्तविकताओं तक, यह राज्य लोकतंत्र, पहचान, शासन और सार्वजनिक नेतृत्व पर विविध दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। डेमोक्रेसी एक्सप्रेस के इस संस्करण में, प्रतिभागी इन क्षेत्रों की यात्रा करेंगे और सामुदायिक नेतृत्व, जमीनी संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सीखेंगे, जिनके जीवन के अनुभव लोकतंत्र के अभ्यास, चुनौती और नए सिरे से कल्पना किए जाने के कई तरीकों को सामने लाते हैं।

वे पहले जमीनी संघर्षों और सफलताओं में स्वयं को शामिल करेंगे, साथ ही निर्वाचन क्षेत्र और बूथ प्रबंधन, अभियान निर्माण, टीम निर्माण और नैरेटिव निर्माण जैसे ठोस राजनीतिक कौशल विकसित करेंगे। यह केवल देखने का नहीं, बल्कि गहराई से सुनने, खुले तौर पर सवाल करने और इन क्षेत्रों के लोगों से प्रेरणा लेते हुए मूल्यों से प्रेरित नेतृत्व के रूप में विकसित होने का अवसर है।

कार्यक्रम की तिथियां: 20 से 29 नवंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2026​

भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से राजनेता/नेत्रियाँ आवेदन कर सकते हैं!

isd-stroke-blue-01.png
isd-stroke-blue-02.png

डेमोक्रेसी एक्सप्रेस से क्यों जुड़े ?

आज के समय में राजनीति शब्द की छवि धूमिल हुई है। युवा राजनेताओं/नेत्रियों के लिए अपनी राजनीतिक यात्रा में आगे बढ़ना आसान नहीं है। चुनाव लगातार महंगे होते जा रहे हैं, राजनीतिक दलों के भीतर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और वरिष्ठ राजनीतिक नेतृत्व के अनुभवों से सीखने के अवसर भी सीमित हैं।

ऐसे समय में युवा नेताओं/नेत्रियों के लिए राजनीतिक सीख, आत्मचिंतन और संवाद के ऐसे स्थान बेहद ज़रूरी हैं, जो मौजूदा राजनीतिक माहौल में आसानी से उपलब्ध नहीं होते।

डेमोक्रेसी एक्सप्रेस आपको कौशल निर्माण, आत्मचिंतन, नेटवर्किंग और अलग-अलग राजनीतिक संदर्भों को करीब से समझने का अवसर देता है। अलग-अलग राजनीतिक दलों और क्षेत्रों से आए विविध प्रतिभागियों के साथ सीखने और संवाद करने का यह अनुभव आपकी राजनीतिक समझ को गहरा करने और आपकी नेतृत्व यात्रा को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

डेमोक्रेसी एक्सप्रेस 2026 में आप:

isd-de-pathway.png

उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और सांस्कृतिक विविधता को  जानेंगे

isd-de-service.png

राजनीति को फिर से न्यायपूर्ण 
और संवेदनशील बनाएं

isd-sr-community-02.png

देश भर में सिद्धांतवादी राजनीतिक नेताओं/नेत्रियों के समुदाय का हिस्सा बनेंग

isd-sr-visualise-02.png

अपनी व्यक्तिगत नेतृत्व यात्रा को खोजेंगे और मज़बूत करेंगे

isd-sr-mentoring.png

निर्वाचन क्षेत्र, अभियान और टीम प्रबंधन जैसे चुनाव संबंधी कौशल विकसित करें

डेमोक्रेसी एक्सप्रेस 2025 की विशेषताएं 

डेमोक्रेसी एक्सप्रेस 2025 उत्तर-पूर्व भारत में आयोजित नौ दिनों की एक गहन सीखने और अनुभव की यात्रा थी, जिसमें देशभर से 43 उभरते हुए राजनेता/नेत्रियाँ एक साथ आए। गुवाहाटी, बोडोलैंड और शिलॉन्ग से गुज़रती इस यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने उत्तर-पूर्व के विविध राजनीतिक इतिहास, समुदाय आधारित शासन, शांति निर्माण के प्रयासों, पहचान से जुड़े सवालों और ज़मीनी नेतृत्व को करीब से समझा।

राजनीतिक प्रतिनिधियों, सामुदायिक नेतृत्व, नागरिक समाज संगठनों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों ने जाना कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी में लोकतंत्र किस तरह अलग-अलग रूपों में जिया और आकार में लाया जाता है।

इस यात्रा ने प्रतिभागियों को अपनी राजनीतिक समझ को गहरा करने, मुख्यधारा की चर्चाओं से अक्सर बाहर रह जाने वाले दृष्टिकोणों को सुनने और सार्वजनिक नेतृत्व के रूप में सिद्धांतनिष्ठ राजनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर दिया।

isd-stroke-peach-02.png
isd-stroke-peach-01.png

कार्यक्रम के पाठ्यक्रम की झलकियाँ

यह कार्यक्रम राजनीतिक नेत्रियों/नेताओं को समग्र सीख का अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इसके कुछ मुख्य पहलू इस प्रकार हैं-

isd-de-information.png

कौशल और ज्ञान

  • उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय राजनीतिक इतिहास, चुनावी विश्लेषण और विचारधाराओं के बारे में जानें।

  • निर्वाचन क्षेत्र और बूथ प्रबंधन, टीम निर्माण, अभियान डिजाइन, राजनितिक छवि और कथा निर्माण, था मूल्य-आधारित नेतृत्व जैसे कौशल विकसित करें।

isd-de-interaction.png

समुदाय

  • राजनीतिक परिदृश्य में काम कर रहे प्रगतिशील और अनसुने नेत्रियों/नेताओं से, शहरों और गांवों दोनों में, संवाद करें।

  • विभिन्न राजनीतिक दलों के युवा राजनीतिक नेत्रियों/नेताओं का एक विविध नेटवर्क तैयार करना

isd-de-immersion.png

आंतरिक कार्य

  • एक राजनीतिक यात्रा में उद्देश्य और मूल्य पर आत्म-मंथन करें।

  • आंतरिक परिवर्तन पर ध्यान देने के साथ इमर्शन, श्रमदान, सामुदायिक कार्य जैसी अनुभव प्रक्रियाओं का अनुभव करें।

यह प्रोग्राम किसके लिए है?

45-50 प्रतिभागी | आयु 21 - 35 वर्ष

हम ऐसे युवा राजनीतिक और जमीनी स्तर के नेत्रियों/नेताओं की तलाश में हैं, जिनके पास सक्रिय रूप से ज़मीनी राजनीतिक अनुभव हो और जिनकी राजनीतिक आकांक्षाएँ स्पष्ट हों।

हम निम्नलिखित प्रोफाइलों की तलाश कर रहे हैं:

 

1) पार्टी के सदस्य 2) स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि

3) छात्र राजनीतिज्ञ  4) राजनीतिक कार्यकर्ता           

5) मीडिया पर्सन्स 6) चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति

विभिन्न दलों, राज्यों, लिंग और सामाजिक पृष्ठभूमि के नेत्रियों/नेताओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कृपया ध्यान दें कि यह कार्यक्रम अंग्रेज़ी और हिंदी में आयोजित होगा, इसलिए इन दोनों में से किसी एक भाषा में (समझने और बोलने की) दक्षता आवश्यक है।

कार्यक्रम की आवेदन प्रक्रिया में 2 राउंड होते हैं: 

  राउंड 1: आवेदन फॉर्म 

राउंड 2: वीडियो इंटरव्यू

isd-stroke-green-01.png

डेमोक्रेसी एक्सप्रेस के कुछ स्पीकर

anandiben-patel.png

आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल, यूपी (भाजपा)

Asaduddin.jpg

असदुद्दीन ओवैसी

लोकसभा सदस्य

amul-bhatt.png

अमूल भट्ट

विधायक, गुजरात (भाजपा)

F9_Tc1tXQAA4uGO.jpeg

अनुराग द्वारी

रेसिडेंट एडिटर, एनडीटीवी

atishi.png

आतिशी

विधायक, दिल्ली (आप)

isd-stroke-blue-01.png
isd-stroke-green-02.png

कार्यक्रम योगदान

डेमोक्रेसी एक्सप्रेस जीवन के अलग-अलग अनुभवों और सामाजिक पृष्ठभूमियों से आने वाले उभरते हुए राजनीतिक नेतृत्व के लिए एक समावेशी स्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम समझते हैं कि हर व्यक्ति की आर्थिक परिस्थितियाँ अलग होती हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि आर्थिक कारण किसी को आवेदन करने या कार्यक्रम में भाग लेने से न रोकें।

एक गैर-दलीय और गैर-लाभकारी पहल के रूप में, ISD कार्यक्रम की पूरी लागत जुटाने का प्रयास करता है। प्रति प्रतिभागी कार्यक्रम की लागत ₹40,000 है। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और संचालन, आवास तथा 10 दिनों की यात्रा के दौरान आने-जाने का खर्च शामिल है।

कार्यक्रम को बनाए रखने में सहयोग के लिए हम प्रतिभागियों से उनकी वर्तमान आर्थिक क्षमता के अनुसार स्वैच्छिक योगदान देने का आग्रह करते हैं। सुझाया गया योगदान इस प्रकार है:

पुरुषों के लिए: ₹8,000

महिलाओं, LGBTQI+ समुदाय के सदस्यों और वंचित सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के लिए: ₹3,000

कृपया ध्यान रखें कि यह योगदान पूरी तरह से स्वैच्छिक है। योगदान देना या न देना आपके चयन या कार्यक्रम में आपकी भागीदारी को किसी भी तरह प्रभावित नहीं करेगा।

हम सीमित संख्या में आवश्यकता-आधारित छात्रवृत्तियाँ भी प्रदान करते हैं। यदि आप अपने नेटवर्क के माध्यम से कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने की स्थिति में हैं, तो हम आपको ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इससे हमें उन प्रतिभागियों के लिए छात्रवृत्तियाँ उपलब्ध कराने में मदद मिलती है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। हालांकि, यह न तो अपेक्षित है और न ही अनिवार्य।

आपकी आर्थिक स्थिति आपके लिए बाधा नहीं होनी चाहिए। यदि आप इस यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो हम आपके आवेदन का स्वागत करते हैं।

bottom of page